युवती से दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार

बीएड की एक छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसका नाम दीपांजन राय है. उसे खड़गपुर से दबोचा गया.

कोलकाता. बीएड की एक छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उससे दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है. उसका नाम दीपांजन राय है. उसे खड़गपुर से दबोचा गया. पीड़िता ने उसके खिलाफ उत्तर कोलकाता के सिंथी थाने में शिकायत दर्ज करायी थी. पुलिस ने बताया कि दीपांजन ने चार साल पहले एक मैट्रिमोनियल साइट पर अपना प्रोफाइल खोला था, जिसमें उसने खुद को केंद्र सरकार का अधिकारी बताया था. इसी साइट के जरिए छात्रा का संपर्क दीपांजन से हुआ. खड़गपुर निवासी दीपांजन सिंथी की रहने वाली युवती से कोलकाता आकर कई बार मिला भी. धीरे-धीरे दोनों करीब आते चले गये. इस दौरान दीपांजन ने युवती से दो बार शारीरिक संबंध भी बनाये. कुछ महीने पहले पता चला कि दीपांचन एक निजी कंपनी का कर्मचारी है. जब युवती ने इस बारे में पूछा, तो वह बात को टालने लगा. इसके बाद युवती ने उससे बातचीत बंद कर दी. ऐसा करने के बाद वह पीड़िता की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर शादी का दबाव डालने लगा. परेशान होकर युवती ने इसकी शिकायत सिंथी थाने में दर्ज करायी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >