किशोरी के अपहरण का आरोपी हैदराबाद से अरेस्ट

मध्य कोलकाता के मोचीपाड़ा इलाके से एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर उसका अपहरण कर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम तपन साहू बताया गया है.

संवाददाता, कोलकाता

मध्य कोलकाता के मोचीपाड़ा इलाके से एक किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर उसका अपहरण कर फरार होने वाले आरोपी को पुलिस ने हैदराबाद से गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम तपन साहू बताया गया है. वह ओडिशा के भद्रक का रहने वाला है. उसके कब्जे से किशोरी को सकुशल मुक्त करा लिया गया है. घटना गत जनवरी महीने की है. पुलिस के मुताबिक इस वर्ष मोचीपाड़ा थाने में बेटी के अपहरण की शिकायत उसके परिजनों ने दर्ज करायी थी. पुलिस को शिकायत में बताया गया कि उनके घर की किशोरी को प्रेम जाल में फंसा कर एक युवक उसे अपने साथ लेकर फरार हो गया है. इधर, थाने में शिकायत दर्ज होने के साथ ही मोचीपाड़ा थाने की पुलिस सक्रिय हुई, जिसके बाद आरोपी को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके कब्जे से किशोरी को मुक्त भी करा लिया गया है.

आरोपी तपन साहू को मंगलवार को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर उसे 28 मई तक पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया. न्यायाधीश के सामने पीड़िता का गुप्त बयान दर्ज कराने की मंजूरी पुलिस को अदालत से मिल गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >