उदयनारायणपुर से पकड़ा गया एक बांग्लादेशी

ग्रामीण हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बांग्लादेशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

हावड़ा. ग्रामीण हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बांग्लादेशी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम राजू है. वह नदी पार कर भारत में घुसा था. आरोपी का घर बांग्लादेश के रंगपुर में है. आरोपी को उलबेड़िया कोर्ट में पेश किया गया, जहां मजिस्ट्रेट ने उसे 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेज दिया. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजू 10 दिन पहले एक दलाल के माध्यम से नदी पार कर भारत आया था. वहां से वह उदयनारायणपुर पहुंचा और यहां एक रंग कारखाने में काम करने लगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >