बड़ाबाजार : 12 लाख के जेवरात लेकर हुआ फरार

कोलकाता: बड़ाबाजार इलाके में खुद को सीबीआइ अधिकारी बताकर आभूषण कर्मचारी के बैग से कुल 12 लाख रुपये के जेवरात लेकर एक शातिर फरार हो गया. घटना बड़ाबाजार इलाके के नीलमनि सेठ रोड में मंगलवार रात को घटी. पीड़ित कर्मचारी का नाम अमित पारुई (34) है. इस घटना के बाद उसने इसकी जानकारी अपने मालिक […]

कोलकाता: बड़ाबाजार इलाके में खुद को सीबीआइ अधिकारी बताकर आभूषण कर्मचारी के बैग से कुल 12 लाख रुपये के जेवरात लेकर एक शातिर फरार हो गया. घटना बड़ाबाजार इलाके के नीलमनि सेठ रोड में मंगलवार रात को घटी. पीड़ित कर्मचारी का नाम अमित पारुई (34) है. इस घटना के बाद उसने इसकी जानकारी अपने मालिक को दी. विवेक जैन नामक मालिक ने पोस्ता थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी है.
पुलिस के मुताबिक शिकायत में उन्होंने बताया कि अमित पारुई नामक उसका कर्मचारी बैग में छह लाख 20 हजार रुपये कीमत का 214.551 ग्राम सोना व पांच लाख 80 हजार रुपये मूल्य के 17.18 कैरेटवाले कुल 94 हीरे बैग में लेकर आ रहा था. पीड़ित कर्मचारी ने दफ्तर लौटकर उसे बताया कि रास्ते में उसे एक व्यक्ति मिला. उसने खुद को सीबीआइ अधिकारी बताया और बड़ाबाजार में सीबीआइ अधिकारियों द्वारा रेड मारे जाने की बात कही. अधिकारी ने उसके बैग में गैरकानूनी सामान मौजूद होने की बात कहकर बैग की जांच शुरू की.

जांच के दौरान बैग के अंदर निकले सोने के हीरे को उसने गैरकानूनी बताया और उसे जब्त कर लेने की बात कहकर खाली बैग उसे थमाकर वहां से फरार हो गया. इस घटना के बाद उसने पोस्ता थाने में इसकी शिकायत दर्ज करायी. पोस्ता थाने की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. कर्मचारी से भी पूछताछ हो रही है.

पुलिस का कहना है कि इसके पहले भी रवींद्र सरणी इलाके में इसी तरह से फरजी अधिकारी बताकर कर्मचारी से जेवरात लूटकर कुछ लोग फरार हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >