नौकरी का प्रलोभन देकर ठगे पांच लाख

कोलकाता. टेलीकॉम अधिकारी की नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर एक बेरोजगार युवक से पांच लाख रुपये ठगने के आरोप में शेख अबु सिद्दिकी उर्फ विनोद कुमार दास (50) नामक एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे पूर्व मेदिनीपुर के पांसकुड़ा से दबोचा गया. मंगलवार को अदालत में पेश करने पर उसे छह […]

कोलकाता. टेलीकॉम अधिकारी की नौकरी दिलाने का प्रलोभन देकर एक बेरोजगार युवक से पांच लाख रुपये ठगने के आरोप में शेख अबु सिद्दिकी उर्फ विनोद कुमार दास (50) नामक एक शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उसे पूर्व मेदिनीपुर के पांसकुड़ा से दबोचा गया. मंगलवार को अदालत में पेश करने पर उसे छह जून तक पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है. पीड़ित युवक का नाम अमित कुमार पांडा (24) है. वह पूर्व मेदिनीपुर का रहनेवाला है.

शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि उसका संपर्क विनोद कुमार दास नामक एक व्यक्ति के साथ हुआ. विनोद ने उसे बताया कि वह कोलकाता के डलहौसी में स्थित टेलीकॉम कंपनी में उसकी नौकरी लगवा देगा. उसे इस सरकारी कंपनी में जूनियर टेलीकॉम ऑफिसर की नौकरी मिलेगी. इसके लिए उसे पांच लाख रुपये देने होंगे. यह समझौता होने के बाद आसपास के लोगों से उधार लेकर तय समय पर उसने विनोद को पूरे पांच लाख रुपये दे दिये. इसके बावजूद उसे नौकरी नहीं मिली. इसके बाद उसने 15 सितंबर को इसकी शिकायत हेयर स्ट्रीट थाने में दर्ज करायी.

पुलिस ने बताया कि जब आरोपी को पकड़ा गया तो पता चला कि उसने नाम बदलकर इस ठगी की वारदात को अंजाम दिया था. गिरफ्तार अारोपी का असली नाम शेख अबु सिद्दिकी है. वह विनोद कुमार के नाम से यह काम कर रहा था. गिरफ्तार आरोपी के पास से मोबाइल, सिम कार्ड व कई फरजी नियुक्ति पत्र मिले हैं. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >