गृहवधू की अस्वाभाविक मौत, मजिस्ट्रेट जांच

जलपाईगुड़ी. एक गृहवधू की अस्वाभाविक मौत का लेकर जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी के बाशिला डांगा इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है. मृत गृहवधू का नाम मयना पोद्दार (25) है. जिला प्रशासन की ओर से इस मृत्यु को लेकर मजिस्ट्रेट जांव शुरू की गयी है. जानकारी मिली है कि तीन-चार दिन से मयना के सिर […]

जलपाईगुड़ी. एक गृहवधू की अस्वाभाविक मौत का लेकर जलपाईगुड़ी जिले के मयनागुड़ी के बाशिला डांगा इलाके में चर्चाओं का बाजार गरम है. मृत गृहवधू का नाम मयना पोद्दार (25) है.

जिला प्रशासन की ओर से इस मृत्यु को लेकर मजिस्ट्रेट जांव शुरू की गयी है. जानकारी मिली है कि तीन-चार दिन से मयना के सिर में भीषण दर्द था. रविवार रात को उसे काफी उलटी भी हुई. एक ओझा को बुलाकर परिवार के लोगों ने उसकी झाड़-फूंक करायी. ओझा ने कहा कि मयना ठीक नहीं होगी.

उसे अस्पताल ले जाना उचित होगा. इसके बाद परिवार के लोग उसे मयनागुड़ी अस्पताल ले जाने लगे. रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. यह मृत्यु किसी बीमार की वजह से हुई या अन्य कोई बात है, यह पता लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. सोमवार को मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया. मयना ने 2012 में इलाके के एक किसान रंजीत पोद्दार के साथ प्रेम विवाह किया था. उनका तीन साल का एक बेटा भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >