अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार

कोलकाता : तारातल्ला थाने की पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला का नाम गुलाबी राजभर (53) है. वह तारातल्ला इलाके के खालबाड़ी की रहनेवाली है. पुलिस के मुताबिक हाइड रोड के निकट बेसब्रिज के पास संदेह के आधार पर एक महिला से पूछताछ शुरू हुई. उसके पास […]

कोलकाता : तारातल्ला थाने की पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार महिला का नाम गुलाबी राजभर (53) है. वह तारातल्ला इलाके के खालबाड़ी की रहनेवाली है. पुलिस के मुताबिक हाइड रोड के निकट बेसब्रिज के पास संदेह के आधार पर एक महिला से पूछताछ शुरू हुई.
उसके पास मौजूद थैलियों में जब्त सामान की जांच की गयी. इस दौरान उसके पास से 35 बोतलों में 21 लीटर अवैध शराब जब्त की गयी. इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया. इतनी शराब वह कहां ले जा रही थी, इस बारे में गिरफ्तार महिला से पूछताछ हो रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >