बैंक अधिकारी बता अकाउंट से निकाले 50 हजार रुपये
कोलकाता. खुद को एक सरकारी बैंक का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से मीठे शब्दों में बातें करने के बाद उसका अकाउंट बंद होने की जानकारी देकर डराने के बाद एक युवती ने व्यक्ति के अकाउंट से 49 हजार 990 रुपये निकाल लिये. घटना बेहला इलाके के बामाचरन राय रोड की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम […]
कोलकाता. खुद को एक सरकारी बैंक का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से मीठे शब्दों में बातें करने के बाद उसका अकाउंट बंद होने की जानकारी देकर डराने के बाद एक युवती ने व्यक्ति के अकाउंट से 49 हजार 990 रुपये निकाल लिये. घटना बेहला इलाके के बामाचरन राय रोड की है. पीड़ित व्यक्ति का नाम चयन कांति दास है.
शिकायत में उसने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक युवती ने फोन किया. उसने अपना नाम प्रियंका कुमारी बताया और खुद का परिचय बैंक मैनेजर के रूप में दिया.
कुछ देर बातें करने के बाद उसने उससे अकाउंट बंद होने की जानकारी देकर उससे उसके बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी. इसके बाद उसके अकाउंट से 49 हजार 990 रुपये निकाल लिये. इस घटना की जानकारी के बाद उसे ठगी का एहसास हुआ. इसके बाद उसने इसकी शिकायत बेहला थाने में दर्ज करायी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.