तृणमूल नेता की हत्या

जघन्य. आमता में घात लगा कर किया हमला हत्यारों ने हाथ-पैर की नस भी काटी हावड़ा : मंगलवार रात घर जाने के दौरान पहले से घात लगाये हमलावरों ने तृणमूल नेता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मौत को सुनिश्चित करने के लिए हमलावरों ने उनके हाथ व पैर की नस भी काट दी. घटना […]

जघन्य. आमता में घात लगा कर किया हमला
हत्यारों ने हाथ-पैर की नस भी काटी
हावड़ा : मंगलवार रात घर जाने के दौरान पहले से घात लगाये हमलावरों ने तृणमूल नेता की पीट-पीट कर हत्या कर दी. मौत को सुनिश्चित करने के लिए हमलावरों ने उनके हाथ व पैर की नस भी काट दी. घटना आमता थाना अंतर्गत बसंतपुर गांव की है. मृतक का नाम शेख हन्नान अली (44) है. घटना के विरोध में बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
जानकारी के अनुसार, तृणमूल नेता मंगलवार रात 11 बजे बाइक से घर जा रहे थे. घर जाने के पहले सात से आठ हमलावरों ने उन्हें रोका व लोहे की रॉड व हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हन्नान अली बसंतपुर ग्राम पंचायत के सदस्य थे. बताया जा रहा है कि इलाका दखल करने को लेकर हन्नान अली व इदरीश जमादार के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था.
इसी कारण उनकी हत्या कर दी गयी. हालांकि तृणमूल कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष पुलक राय ने कहा है कि एक जमीन के दखल को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद था. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हत्या की गयी है, उससे साफ है कि सुपारी किलर ने वारदात को अंजाम दिया है. मुख्य आरोपी इदरीश जमादार अभी तक फरार है. पुलिस उसे तलाश रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >