दो महीने तक बंधक परिवार के लोगों पर भी अत्याचार
पानागढ़ : पश्चिम बर्दवान जिले के कांकसा थाना अंतर्गत मुनियरकेंद्र ग्राम स्थित पिखारे ग्राम में आदिवासी महिला पर डायन होने के संदेह में आदिवासी महिला पर शारीरिक तथा मानिसक रूप से ग्रामीणों द्वारा अत्याचार किये जाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर ग्राम प्रधान अिर्पता चिनक तथा कांकसा थाना पुलिस मामले को लेकर जांच में लगी हुई है.
घटना के संबंध में पीड़ित महिला ने बताया कि गांव में कुछ िदनों पहले दो लोगों की अस्वभाविक मौत हो गयी थी. घटना के बाद डायन के आरोप पर गांव के कुछ लोगों ने तरह-तरह से प्रताड़ित करना शुरू कर िदया. पीड़ित महिला का कहना है कि उनके घर पर हमला किया गया, पत्थरबाजी की गई. घटना को लेकर आदिवासी महिला के पड़ोसी ने थाने को सूचित किया था. ग्रामप्रधान पुलिस को साथ लेकर जागरुकता अभियान चला रहे हैं. गांव में ऐसे कुसंस्कार तथा अंधविश्वास के खिलाफ लोगों को जागरुक किया जा रहा है. तािक लोग इस प्रकार के अंधविश्वास में पड़कर बेवजह िकसी पर अत्याचार न करें. हालांिक पुिलस मामले में संिलप्त लोगों की तलाश कर रही है.
