स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले किया
आरोपी के दो साथी भागने में सफल
कोलकाता : सड़क किनारे खड़े एक युवक के हाथों से मोबाइल छीनकर बाइक से भाग रहे तीन बदमाशों में से एक को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया. आरोपी का नाम मोहम्मद जावेद (23) है. वह नील माधव सेन लेन का रहनेवाला है. हालांकि उसके अन्य दो साथी भागने में सफल रहे.
यह घटना सेंट्रल एवेन्यू व मुरलीधर सेन लेन क्रॉसिंग पर सोमवार रात 10:15 के करीब हुई. पीड़ित युवक का नाम शाक्या मल्लिक (23) है. वह रातू सरकार लेन का निवासी है. उसने पुलिस को बताया कि सोमवार रात वह मुलरीधर सेन लेन एवं सेंट्रल एवेन्यू क्रॉसिंग पर एक दुकान के पास खड़ा होकर मोबाइल पर बात कर रहा था.
इसी दौरान एक बाइक उसके पास आकर रुकी और एक लड़का उसके हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा. तभी आसपास खड़े लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से उसके साथियों का ठिकाना जानने का प्रयास कर रही है.
