आठ माह की गर्भवती पत्नी को मार डाला
मालदा. आठ माह की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात से प्रहार कर और गला घोंट कर हत्या करने का आरोप पति पर लगा है. हत्या करने के बाद महिला के शव को घर में फंदे से लटका दिया गया. यह घटना शुक्रवार सुबह ओल्ड मालदा थाना अंतर्गत बाचामारी कॉलोनी के पालपाड़ा इलाके में हुई. […]
मालदा. आठ माह की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात से प्रहार कर और गला घोंट कर हत्या करने का आरोप पति पर लगा है. हत्या करने के बाद महिला के शव को घर में फंदे से लटका दिया गया. यह घटना शुक्रवार सुबह ओल्ड मालदा थाना अंतर्गत बाचामारी कॉलोनी के पालपाड़ा इलाके में हुई. प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला है कि घटना के पीछे गृहवधू के एक युवक से अवैध संबंध होने के संदेह का मामला है.
पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम साथी पाल (27) था. उसे आठ साल का एक बेटा है, जिसने शायद पिता के हाथों से अपनी मां को मार खाते देखा है.जानकारी के अनुसार, करीब 10 साल पहले पालपाड़ा निवासी फास्ट फूड विक्रेता सफुल पॉल के साथ साथी पॉल की शादी हुई थी. आरोप है कि साथी पॉल का अपने एक रिश्तेदार के साथ अवैध संबंध बन गया था.
इसे लेकर सफुल अपनी पत्नी पर संदेह करता था. पत्नी जब दोबारा गर्भवती हुई तो वह पेट में मौजूद संतान को अपना नहीं मान पा रहा था. इसे लेकर आये दिन पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था. शुक्रवार सुबह भी पति-पत्नी में झगड़ा शुरू हुआ. आरोप है कि इस दौरान सुफल ने आठ महीने की गर्भवती पत्नी के पेट पर लात मार दी. वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी. इसके बाद उसने पत्नी का गला घोट कर मारा डाला. फिर शव को सीलिंग से लटका दिया. घटना के बाद आरोपी सफुल पॉल फरार है .
पुलिस के पास दर्ज करायी गयी शिकायत में मृतका के पिता मंटू पॉल और मां तापती पॉल ने कहा कि उनका दामाद बेटी को संदेह की नजर से देखता था. उस पर झूठा आरोप लगाया जाता था कि एक रिश्तेदार के साथ उसका अवैध संबंध है. इसे लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था. दामाद ने ही बेटी की हत्या की है. आठ साल के नाती ने पूरी घटना को देखा है. ओल्ड मालदा थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है.