न्यूटाउन में पुलिस को पीटने के मामले में तीन और गिरफ्तार

कोलकाता. शराब के नशे में धुत्त होकर पुलिस कांस्टेबल की पिटाई करने के आरोप में न्यूटाउन थाना की पुलिस ने तीन और आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसके पहले मामले में तनुबीर राय को गिरफ्तार किया था. उससे पूछताछ के बाद पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. न्यूटाउन थाना की पुलिस […]

कोलकाता. शराब के नशे में धुत्त होकर पुलिस कांस्टेबल की पिटाई करने के आरोप में न्यूटाउन थाना की पुलिस ने तीन और आरोपी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने इसके पहले मामले में तनुबीर राय को गिरफ्तार किया था.

उससे पूछताछ के बाद पुलिस घटना में शामिल अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया. न्यूटाउन थाना की पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान चलाकर रविवार रात को तीनों को गिरफ्तार किया. उनके नाम प्रशांत सरदार, तारक प्रमाणिक और खोकन सरदार हैं.

सभी को सोमवार को बारासात कोर्ट में पेश किया गया. पुलिस हिरासत में लेकर सभी से पूछताछ की जा रही है. गौरतलब है कि 11 मई की शाम चार बजे बक्स ब्रिज के नजदीक मानस पंडित नाम के एक कांस्टेबल बस पकड़ने के लिए खड़े थे, तभी मोटरसाइकिल से आकर दो युवकों ने उसे धक्का मार दिया. विरोध करने पर कई लोगों ने आकर उसके साथ हाथापाई की. घटना की शिकायत न्यूटाउन थाने में दर्ज करायी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >