पटाखों में लगी आग,चार दमकलकर्मी झुलसे

कोलकाता : चार दमकलकर्मी आज उस वक्त झुलस गए जब वे उत्तर 24 पगरना जिले के बेलघोरिया इलाके में एक मकान में भंडारण किए गए पटाखे में आग लग जाने के बाद उसकी लपटों को बुझाने के काम में लगे थे. सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने के काम में तीन दमकलों को लगाया गया […]

कोलकाता : चार दमकलकर्मी आज उस वक्त झुलस गए जब वे उत्तर 24 पगरना जिले के बेलघोरिया इलाके में एक मकान में भंडारण किए गए पटाखे में आग लग जाने के बाद उसकी लपटों को बुझाने के काम में लगे थे.

सूत्रों ने बताया कि आग बुझाने के काम में तीन दमकलों को लगाया गया है. आग सुबह चार बजकर 50 मिनट पर प्रफुल्ल नगर इलाके में स्थित एक मकान में लगी थी.सूत्रों ने बताया कि जहां दो दमकलकर्मियों को आर जी कार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई वहीं एम आर बांगुर अस्पताल में भर्ती दो अन्य की हालत गंभीर बताई जाती है. आग पर काबू कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >