लोकसभा चुनाव : सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान

कोलकाता: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में मतदान की समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है. शनिवार को पश्चिम बंगाल के सह मुख्य चुनाव अधिकारी अमित ज्योति भट्टाचार्य ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए 11 घंटे का समय दिया जायेगा. सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. आगामी 17 […]

कोलकाता: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव में मतदान की समय सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है. शनिवार को पश्चिम बंगाल के सह मुख्य चुनाव अधिकारी अमित ज्योति भट्टाचार्य ने बताया कि प्रथम चरण के मतदान के लिए 11 घंटे का समय दिया जायेगा.

सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा. आगामी 17 अप्रैल को यहां प्रथम चरण में कूचबिहार, अलीपुरदुआर, जलपाईगुड़ी और दाजिर्लिंग में चुनाव होगा. यहां इस बार सुबह सात बजे से शाम पांच बजे की बजाय शाम छह बजे तक चुनाव होगा.

आयोग ने कहा है कि देश के अधिकांश हिस्सों में मतदान अब सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होंगे जबकि नगालैंड एवं मणिपुर के अलावा पूर्वोत्तर क्षेत्र में मतदान सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होंगे. पूर्व में मतदान सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक होता था जबकि पूर्वोत्तर क्षेत्र में यह सुबह 7 बजे से शुरू होता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >