दो लाख रुपये के नकली नोटों संग तस्कर गिरफ्तार

मालदा: मालदा जिले में नकली नोट के बरामद होने का सिलसिला जारी है. एक बार फिर कालियाचक से दो लाख रुपये के नकली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर कालियाचक थाने की पुलिस ने शेरशाही गांव में छापामारी की और वहां से दो लाख […]

मालदा: मालदा जिले में नकली नोट के बरामद होने का सिलसिला जारी है. एक बार फिर कालियाचक से दो लाख रुपये के नकली नोट के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर कालियाचक थाने की पुलिस ने शेरशाही गांव में छापामारी की और वहां से दो लाख रुपये के नकली नोट के साथ आरोपी को दबोचा. सभी नोट दो-दो हजार रुपये के नये नोट की शकल में हैं. पकड़े गये आरोपी का नाम जुबेर शेख (40) है.

वह उसी गांव का रहनेवाला है. सुबह गुप्त सूचना मिलने के बाद कालियागंज थाने की पुलिस सफेद वर्दी में गांव में पहुंची. उस समय आरोपी बस स्टैंड के निकट खड़ा था. पुलिस ने उसे घेर लिया और उसे पूछताछ शुरू कर दी. संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर उसकी तलाशी ली गयी. उसके पॉकेट से ही सभी नकली नोट बरामद कर लिये गये. कालियाचक थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >