मालदा : दो सड़क हादसों में दो मजदूरों की मौत
मालदा. दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो दिहाड़ी मजदूरों की मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह पहला हादसा कालियाचक थाने के जदुपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर हुआ. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़क पार करते समय नाजिर शेख (55) की मौत एक ट्रक की चपेट में आने से हो गयी. घटना के […]
मालदा. दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो दिहाड़ी मजदूरों की मौत हो गयी. मंगलवार की सुबह पहला हादसा कालियाचक थाने के जदुपुर इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 34 पर हुआ. पुलिस सूत्रों ने बताया कि सड़क पार करते समय नाजिर शेख (55) की मौत एक ट्रक की चपेट में आने से हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पीछा कर ट्रक को रुकवाया.
लेकिन चालक और खलासी भाग निकले. दूसरा हादसा रतुआ थाने के मतिगंज इलाके में हुआ. वहां एक मैजिक वैन के धक्के से एक साइकिल चालक की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम साबिद अली (52) है.
सुबह साइकिल पर सवार होकर वह काम पर जा रहा था. विपरीत दिशा से आ रही मैजिक वैन ने बेकाबू होकर उसे धक्का मार दिया. पुलिस ने गाड़ी और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया है.