वह टॉलीगंज थाने में कार्यरत है. वहीं, जख्मी लोगों के नाम विशाल सरकार (23), अजय दाम (23), चंदन मल्लिक (18), सागर मल्लिक (24) और तपन बैरागी (40) हैं. सभी को एमआर बांगुर अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छोड़ दिया. खबर पाकर टॉलीगंज, चारू मार्केट अलीपुर और न्यू अलीपुर थाने से अतिरिक्त फोर्स भेजकर स्थिति को सामान्य किया गया. इस घटना के बाद इलाके में अशांति फैलाने के आरोप में टॉलीगंज व चारू मार्केट थाने में दो अलग एफआइआर दर्ज किये गये हैं.
विवाह समारोह से लौट रही महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी, बवाल रणक्षेत्र बना टाॅलीगंज
कोलकाता: दो इलाकों में झड़प को लेकर टालीगंज व चारू मार्केट इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस घटना को लेकर सोमवार रात से लेकर मंगलवार शाम तक रह-रहकर दोनों गुटों में झड़पें होती रहीं. दोनों ओर से एक दूसरे पर काफी ईंट-पत्थर व बोतल फेंके गये. इस घटना में एक पुलिसवाला समेत इलाके के […]

कोलकाता: दो इलाकों में झड़प को लेकर टालीगंज व चारू मार्केट इलाका रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. इस घटना को लेकर सोमवार रात से लेकर मंगलवार शाम तक रह-रहकर दोनों गुटों में झड़पें होती रहीं. दोनों ओर से एक दूसरे पर काफी ईंट-पत्थर व बोतल फेंके गये. इस घटना में एक पुलिसवाला समेत इलाके के दोनों ओर के पांच लोग जख्मी हुए हैं. जख्मी पुलिसकर्मी का नाम विभाष साहा है.
मंगलवार सुबह फिर उलझ पड़े दोनों इलाके के लोग
सोमवार देर रात की घटना के बाद मंगलवार सुबह फिर से इसी बात को लेकर कहासुनी में दोनों इलाके के लोग आपस में उलझ पड़े. इस बार सैकड़ों की संख्या में दोनों इलाके के लोगों ने एक दूसरे पर ईंट, पत्थर, बोतलें फेंकीं. खबर पाकर टॉलीगंज, चारू मार्केट, अलीपुर व न्यू अलीपुर थाने की पुलिस भारी संख्या में फोर्स लेकर वहां पहुंची व स्थिति को काबू में करने की कोशिश की. इस घटना में टॉलीगंज थाने के एक पुलिसकर्मी को भी काफी चोट आयी है. तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों पक्ष के लोगों को हटाकर स्थिति को सामान्य किया गया. खबर पाकर डीसी साउथ प्रवीण त्रिपाठी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. इस घटना के बाद से इलाके में अतिरिक्त फोर्स की तैनाती कर दी गयी है.
बिजली मंत्री मौके पर पहुंचे, पुलिस पर भड़के
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय मौके पर पहुंचे और लोगों के आरोप को सुनने के बाद पुलिस को निष्क्रिय बताया. उन्होंने कहा कि पुलिस को इस तरह की घटना पर तुरंत एक्शन लेना चाहिये था, जिससे स्थिति स्वाभाविक होती. पुलिस की लापरवाही के कारण स्थिति इतनी देर तक हालात बेकाबू रही.
क्या है घटना
पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला कि टॉलीगंज इलाके में सोमवार रात को एक वैवाहिक कार्यक्रम से कुछ महिलाएं लौट रही थीं. उसी समय इलाके के युवकों ने महिलाओं को देखकर अश्लील टिप्पणी कर डाली. इसे लेकर टॉलीगंज इलाके के झालार माठ व कालिया कॉलोनी के युवकों के बीच झड़प शुरू हो गयी. दोनों पक्ष के युवकों ने एक दूसरे को लक्ष्य कर रेलवे ट्रैक के पास से पत्थर उठाकर पथराव करने लगे. एक दूसरे पर बोतल भी फेंके गये. बांस से भी मारपीट हुई. खबर पाकर भारी संख्या में टॉलीगंज थाने की पुलिस वहां पहुंच कर स्थिति को सामान्य किया.