खिदिरपुर: देर रात फुटपाथ पर चढ़ा अनियंत्रित, ट्रेलर सो रहे मासूम की मौत
कोलकाता: तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रेलर नियंत्रण खोकर फुटपाथ पर चढ़ गया. इसकी चपेट में आकर फुटपाथ पर सो रहे एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना खिदिरपुर इलाके के फैंसी मार्केट के निकट सीजीआर रोड पर सोमवार देर रात 1.30 बजे की है. मृतक का नाम मोहम्मद साहिल […]
कोलकाता: तेज रफ्तार में आ रहा एक ट्रेलर नियंत्रण खोकर फुटपाथ पर चढ़ गया. इसकी चपेट में आकर फुटपाथ पर सो रहे एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना खिदिरपुर इलाके के फैंसी मार्केट के निकट सीजीआर रोड पर सोमवार देर रात 1.30 बजे की है. मृतक का नाम मोहम्मद साहिल (6) है. वह उसी इलाके का रहनेवाला था.
इस घटना में एक अन्य किशोर मोहम्मद अमन (13) और शेख जमीरुद्दीन (35) व शेख अमीरुद्दीन को भी गंभीर चोटें आयी हैं. जानकारी के मुताबिक एक ट्रेलर अन्य ट्रेलर से ओवरटेक कर आगे निकलने की होड़ में काफी तेज रफ्तार से पोर्ट इलाके से मध्य कोलकाता की तरफ आ रहा था.
देर रात 1.30 बजे के करीब अचानक सीजीआर रोड पर एक ट्रेलर के चालक ने नियंत्रण खो दिया और फैंसी मार्केट के निकट फुटपाथ पर चढ़कर लैंप पोस्ट से टकरा गया. इसके बाद एक दुकान से भी टकरा गया. इस घटना में वहां फुटपाथ पर सो रहा मोहम्मद साहिल इसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. वहीं, आसपास सो रहे अन्य तीन लोग भी जख्मी हो गये. सभी को स्थानीय अस्पताल में भेजा गया. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में तेज रफ्तार में वाहनों की आवाजाही के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं को लेकर रात को ही सड़क अवरोध किया.
इधर, खबर पाकर वाटगंज, इकबालपुर थाने की पुलिस ने वहां पहुंचकर स्थिति को काबू में किया. वहीं इस घटना को लेकर मंगलवार सुबह भी इलाके के लोगों ने सड़क अवरोध किया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को सामान्य किया.