एटीएम काउंटर के अंदर मानसिक रूप से विकलांग महिला से दुष्कर्म

हावड़ा: एटीएम काउंटर के अंदर मानसिक रूप से विकलांग एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया. एटीएम काउंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का नाम शेख राजेश (37) है. यह घटना सांकराइल थाना अंतर्गत पोदरा की है. आरोपी को हावड़ा के सीजेएम […]

हावड़ा: एटीएम काउंटर के अंदर मानसिक रूप से विकलांग एक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया. एटीएम काउंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की मदद से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी का नाम शेख राजेश (37) है. यह घटना सांकराइल थाना अंतर्गत पोदरा की है.

आरोपी को हावड़ा के सीजेएम अदालत में पेश किया गया. न्यायाधीश ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया है, जबकि पीड़िता का मेडिकल हावड़ा जिला अस्पताल में कराया गया है.

जानकारी के अनुसार, विक्षिप्त महिला एटीएम के पास खड़ी थी. आरोपी शेख राजेश वहां से गुजर रहा था. सुनसान व अकेलेपन का फायदा उठाते हुए राजेश महिला को जबरन एटीएम काउंटर के अंदर घसीट ले गया तथा उसके अंदर दुष्कर्म किया. प्रात: भ्रमणकारियों ने इसकी खबर पुलिस को दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >