सोच-समझ कर करें मतदान : अक्षय

कोलकाता: सुपर स्टार अक्षय कुमार ने मतदाताओं से चुनाव में जरूर हिस्सा लेने का आह्वान किया है. एक्शन व कॉमेडी के बादशाह अक्षय ने लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है. वीएसपी उद्योग के टेमको टीएमटी बार स्टार को लांच करने महानगर आये अक्षय ने कहा कि हम लोग एक […]

कोलकाता: सुपर स्टार अक्षय कुमार ने मतदाताओं से चुनाव में जरूर हिस्सा लेने का आह्वान किया है. एक्शन व कॉमेडी के बादशाह अक्षय ने लोकसभा चुनाव में सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है.

वीएसपी उद्योग के टेमको टीएमटी बार स्टार को लांच करने महानगर आये अक्षय ने कहा कि हम लोग एक लोकतांत्रिक देश के नागरिक हैं. मतदान लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार होता है, जिसमें हिस्सा लेना सभी वोटरों का कर्तव्य है. देश के विकास में हिस्सा लेने एवं इसे आगे ले जाने के लिए मतदान जरूर करें.

पर, सोच-समझ कर करें. अक्षय ने कहा कि वोट जरूर दें, पर यह जरूर देख लें कि जिसे आप अपना कीमती वोट देंगे, उसका चरित्र कैसा है और वह आपके लिए क्या कर सकता है. एक-एक वोट बेहद कीमती होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल सोच-समझ कर करना चाहिए. नरेंद्र मोदी एवं राहुल गांधी में से किसे वह पसंद करते हैं, यह पूछे जाने पर अक्षय ने कहा कि मतदान एक निजी चीज होती है.

इसलिए वह यह बताना पसंद नहीं करेंगे कि वह इन दोनों में से किस के समर्थन में वोट डालेंगे. अक्षय ने कहा कि उन्होंने अतीत में कभी किसी के लिए चुनाव प्रचार नहीं किया है. आगे भी नहीं करेंगे. उनके लिए फिल्में ही काफी हैं. अक्षय के अनुसार, फिल्में राजनीति से दस गुणा बेहतर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >