कोलकाता: लोकसभा चुनाव के लिए राज्य में वाम मोरचा और तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब बारी कांग्रेस की है. उम्मीदवारों की सूची को लेकर शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के आलाकमान और कांग्रेस नेताओं के बीच बैठक भी हुई. केंद्रीय रेल राज्य मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि बैठक में बंगाल के 17 उम्मीदवारों के नामों की सूची तय की गयी है.
शेष 25 उम्मीदवारों की सूची भी बना ली गयी है. इस मसले को लेकर 12 मार्च को एक बार फिर बैठक हो सकती है. पार्टी सूत्रों के अनुसार, उम्मीदवारों की सूची लगभग निर्णायक मानी जा रही है.
लोकसभा चुनाव में बंगाल से कांग्रेस के संभावित उम्मीदवारों की सूची में कूचबिहार (एससी) से केशव चंद्र राय, अलीपुरद्वार (एसटी) से जोसफ मुंडा, जलपाईगुड़ी (एससी) से सुखविलास वर्मा, रायगंज से दीपा दासमुंशी, मालदा (उत्तर) से मौसम बेनजीर नूर, मालदा (दक्षिण) से अबू हासेम खान चौधरी, जंगीपुर से अभिजीत मुखर्जी, बहरमपुर से अधीर रंजन चौधरी, मुर्शिदाबाद से अब्दुल मन्नान हुसैन, बारासात से रिजू घोषाल, डायमंड हार्बर से कमरूजमान कमाल, कोलकाता दक्षिण से माला राय, कोलकाता उत्तर से सौमेन मित्र, हावड़ा से सनातन मुखर्जी, उलुबेड़िया से असित मित्र, पुरुलिया से नेपाल महतो एवं वीरभूम से सैयद जिनी के नाम शामिल हैं.
