गुरुंग का मिलेगा समर्थन : भुटिया

कोलकाता: दाजिर्लिंग लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बाइचुंग भुटिया ने आशा जतायी कि चुनाव के दौरान उन्हें गोरखा जनमुक्ति मोरचा के प्रमुख विमल गुरुंग का समर्थन मिलेगा. शुक्रवार की शाम को कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर बैठक में शामिल होने पहुंचे श्री भुटिया ने कहा कि उनका मोरचा प्रमुख के साथ […]

कोलकाता: दाजिर्लिंग लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार बाइचुंग भुटिया ने आशा जतायी कि चुनाव के दौरान उन्हें गोरखा जनमुक्ति मोरचा के प्रमुख विमल गुरुंग का समर्थन मिलेगा.

शुक्रवार की शाम को कालीघाट स्थित ममता बनर्जी के आवास पर बैठक में शामिल होने पहुंचे श्री भुटिया ने कहा कि उनका मोरचा प्रमुख के साथ अच्छे संपर्क हैं.

वह दाजिर्लिंग लौटने के बाद उनसे बातचीत करेंगे तथा उन्हें उम्मीद है कि मोरचा प्रमुख का उन्हें समर्थन मिलेगा. दूसरी ओर, उत्तर बंगाल विकास मामलों के मंत्री गौतम देव ने साफ कहा कि मोरचा का समर्थन मिले या नहीं मिले. तृणमूल कांग्रेस यह सीट जीतेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >