यादवपुर में सुगत व सुजन की लड़ाई

कोलकाता: यादवपुर लोकसभा केंद्र पर तृणमूल कांग्रेस ने नेताजी सुभाष चंद्र के पौत्र व पूर्व सांसद कृष्णा बसु के पुत्र इतिहासकार सुगत बसु को उम्मीदवार बनाया है, जबकि माकपा ने पूर्व सांसद सुजन चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है. उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही सुगत व सुजन ने यादवपुर में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया […]

कोलकाता: यादवपुर लोकसभा केंद्र पर तृणमूल कांग्रेस ने नेताजी सुभाष चंद्र के पौत्र व पूर्व सांसद कृष्णा बसु के पुत्र इतिहासकार सुगत बसु को उम्मीदवार बनाया है, जबकि माकपा ने पूर्व सांसद सुजन चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है.

उम्मीदवारों की घोषणा के साथ ही सुगत व सुजन ने यादवपुर में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. सुगत बसु की अभी तक गैर राजनीतिक छवि है, वहीं सुजन चक्रवर्ती माकपा के हेवीवेट नेता माने जाते रहे हैं, लेकिन जीत के प्रति दोनों ही आशान्वित हैं. श्री बसु का कहना है कि वह सकारात्मक चुनाव प्रचार करेंगे. ढ़ाई वर्षो के दौरान ममता बनर्जी के नेतृत्व में राज्य की हुई प्रगति, केंद्र में कांग्रेस की खास्ताहाली व भाजपा के नेतृत्व में बढ़ती सांप्रदायिकता से देश को चुनौती है.

उन्होंने कहा कि देश एक संधि काल में है. एक इतिहासकार होने के नाते वह अपनी भूमिका निभाना चाहते हैं. वह संसद में बंगाल व विशेष रूप से शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को उठायेंगे. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि वह यादवपुर के लिए नये हैं. उनकी मां कृष्णा बसु यहां से सांसद थी. उन्होंने यहां से ही पढ़ाई की है और शोध के कारण बंगाल के जिल-जिला का भ्रमण कर चुके हैं. वह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति नहीं करना चाहते हैं, वरन एक विद्वान के रूप में अपनी बातें रखना चाहते हैं.

दूसरी ओर, माकपा के उम्मीदवार सुजन चक्रवर्ती का कहना है कि वह सुगत बसु को गैर राजनीतिक व्यक्ति नहीं मानते हैं. जब वह एसएफआइ करते थे. उस समय सुगत बसु छात्र परिषद करते थे.

उन्होंने कहा कि उन्होंने भी पीएचडी की और राजनीति को समाजसेवा के रूप में चुना, लेकिन सुगत बसु ने पढ़ाई की, अमेरिका चले गये. वहां नौकरी कर रहे हैं और बीच में छुट्टी के रूप में वह यह बिताना चाहते हैं और फिर विदेश चले जाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है. यह आदर्श और नीति की लड़ाई है. ढ़ाई साल पहले तृणमूल को वोट देने वाले अब पश्चाताप कर रहे हैं कि आखिर उन्हें क्या मिला. उन्हें उम्मीद है कि यादवपुर की जनता का उन्हें विश्वास मिलेगा, क्योंकि आम लोग उन्हें ही वोट देंगे, जो उनके पास और काम का होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >