चुनाव के लिए हम तैयार : डीएम

हावड़ा: 30 अप्रैल को हावड़ा के दो संसदीय क्षेत्रों में होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. यह जानकारी संवाददाता सम्मेलन में डीएम शुभांजन दास ने दी. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. डीएम ने बताया कि उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर नजर रखने […]

हावड़ा: 30 अप्रैल को हावड़ा के दो संसदीय क्षेत्रों में होने वाले लोकसभा चुनाव के मतदान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है. यह जानकारी संवाददाता सम्मेलन में डीएम शुभांजन दास ने दी. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी. डीएम ने बताया कि उम्मीदवारों के चुनावी खर्च पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से टीम बनायी जायेगी, जो इस पर विशेष रूप से नजर रखेगी.

दो अप्रैल से नामांकन
श्री दास ने कहा कि दो अप्रैल से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया शुरू होगी. यह प्रक्रिया नौ अप्रैल तक चलेगी. 10 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी, जबकि 12 अप्रैल तक नाम वापस लिये जायेंगे.

उन्होंने कहा कि सुचारु ढंग से चुनाव व मतगणना के लिए 23,000 मतदान कर्मियों की जरूरत है. चुनाव व मतगणना के लिए मतदान कर्मी पूरी तरह तैयार हैं. जिला प्रशासन की तरफ से इन्हें ट्रेनिंग भी दी जा रही है. जिले में मतदान केंद्रों की संख्या कुल 4199 है. जरूरत पड़ने पर मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ायी जायेगी.

डीएम ने कहा कि, जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 34 लाख 31 हजार 850 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 18 लाख 14 हजार 317 व महिला मतदाताओं की संख्या 16 लाख 17 हजार 533 है. जिले के प्रत्येक मतदाताओं के पास सचित्र वोटर कार्ड उपलब्ध कराया गया है. यदि किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वह दो अप्रैल के पहले संबंधित अधिकारी से मिल कर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं. डीएम ने बताया कि हावड़ा संसदीय क्षेत्र में 17750 व उलबेड़िया संसदीय क्षेत्र में 20972 मतदाताओं के वोटर कार्ड की गलतियों को ठीक किया गया है. उन्होंने कहा कि इस चुनाव में पहली बार इवीएम मशीन में नोटा का ऑप्शन उपलब्ध होगा. यदि कोई मतदाता किसी भी उम्मीदवार को अपना मतदान नहीं देना चाहते हैं, तो वह नोटा वाले बटन को दबा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >