कॉलेज व विवि में होगी ऑनलाइन भरती

कोलकाता: राज्य की सभी यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में भरती की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन भरती करने की योजना बनायी है. वर्ष 2014-15 के शिक्षा सत्र से राज्य सरकार ने इस सिस्टम को लागू करने का फैसला किया है. इस संबंध में राज्य सरकार ने सभी कॉलेज व यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नोटिस […]

कोलकाता: राज्य की सभी यूनिवर्सिटी व कॉलेजों में भरती की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन भरती करने की योजना बनायी है. वर्ष 2014-15 के शिक्षा सत्र से राज्य सरकार ने इस सिस्टम को लागू करने का फैसला किया है.

इस संबंध में राज्य सरकार ने सभी कॉलेज व यूनिवर्सिटी प्रबंधन को नोटिस देते हुए स्पष्ट कर दिया है कि अगले सेशन से यहां ऑनलाइन भरती अनिवार्य है. प्रत्येक वर्ष भरती के समय कॉलेज व विवि प्रबंधन पर कई सवाल खड़े होते हैं, इसे दूर करने के लिए राज्य सरकार पूरी भरती प्रणाली को ऑनलाइन कर रही है.

इस संबंध में राज्य के शिक्षा मंत्री व्रात्य बसु ने बताया कि जुलाई से विभिन्न कॉलेज व विवि में स्नातक स्तर के लिए भरती शुरू होगी और इस वर्ष पूरी भरती प्रक्रिया ऑनलाइन की जायेगी. नये सिस्टम के अनुसार, छात्र को किसी भी कॉलेज व विवि की विशेष वेबसाइट के माध्यम से आवेदन करना होगा. इसके बाद उस वेबसाइट पर ही मेरिट लिस्ट जारी की जायेगी और ऑनलाइन भरती भी होगी. हालांकि उन्होंने कहा कि फीस का भुगतान ऑनलाइन व ऑफ लाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकेगा. कॉलेजों में भरती की प्रक्रिया पर मान्यता प्राप्त विवि प्रबंधन नजर रखेगा.

बताया जाता है कि प्रेसिडेंसी यूनिवर्सिटी, यादवपुर यूनिवर्सिटी, कलकत्ता यूनिवर्सिटी के अंतर्गत कई कॉलेज जैसे सेंट जेवियर्स कॉलेज, ब्रेबॉर्न व आशुतोष कॉलेज ने ऑनलाइन भरती प्रक्रिया शुरू भी कर दी है. बर्दवान यूनिवर्सिटी ने भी पिछले वर्ष से ऑफ लाइन भरती प्रक्रिया बंद कर दी है. अब राज्य सरकार यहां के सभी कॉलेज व विवि में सिर्फ ऑनलाइन के माध्यम से ही भरती करना चाहती है.

बनेगा विशेष हेल्प डेस्क
दाखिले के संबंध में छात्रों को समय-समय पर जानकारी मुहैया कराने के लिए सभी कॉलेज व यूनिवर्सिटी को विशेष हेल्प डेस्क बनाने का निर्देश दिया गया है. हेल्प डेस्क के माध्यम से आवेदन के जारी होने की तिथि, बैंकों के साथ किये गये समझौते, भुगतान की जानकारी सहित अन्य जानकारी दी जायेगी. सभी कॉलेजों को दो महीने में इस सिस्टम को क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया है. इस संबंध में वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी के उप कुलपति ने बताया कि उन्होंने उसके अंतर्गत स्थित सभी 48 कॉलेज प्रबंधन को इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने को कहा है. उनके कॉलेज में इस सिस्टम को लागू करने के लिए क्या-क्या सुविधाएं उपलब्ध करानी होंगी, इस संबंध में जानकारी मांगी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >