बंगाल में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता : कांग्रेस

कोलकाता/ नयी दिल्ली: कांग्रेस ने आज आशंका जतायी कि पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव वहां ‘अस्थिर राजनीतिक परिवेश’ के कारण स्वतंत्र एवं निष्पक्ष नहीं हो सकते. पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया, जिसने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हर उपाय करने का भरोसा दिया. राज्यसभा सदस्य प्रदीप […]

कोलकाता/ नयी दिल्ली: कांग्रेस ने आज आशंका जतायी कि पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव वहां ‘अस्थिर राजनीतिक परिवेश’ के कारण स्वतंत्र एवं निष्पक्ष नहीं हो सकते. पार्टी ने इस संबंध में चुनाव आयोग को ज्ञापन दिया, जिसने स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए हर उपाय करने का भरोसा दिया.

राज्यसभा सदस्य प्रदीप भट्टाचार्य के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने अपनी छह सूत्री मांगों के साथ यहां मुख्य चुनाव आयुक्त वी एस संपत से मुलाकात की.

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक ‘अस्थिर राजनीतिक परिवेश’ पैदा किया गया है जहां राजनीतिक झड़पें और हत्यायें नियमित खबरों की सुर्खियां बनी हुई है.

कांग्रेस की मांगों में चुनावों से पहले हिंसा मुक्त परिवेश सुनिश्चित करना शामिल है ताकि मतदाता बिना किसी डर भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें. प्रतिनिधिमंडल ने आम मतदाताओं में भरोसा पैदा करने के लिए चुनाव से पहले केंद्रीय अर्धसैनिक बलों द्वारा गश्त लगाने की व्यवस्था किये जाने की भी मांग की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >