सीएम खिलाड़ी भी, अंपायर भी

कोलकाता: विधानसभा में विपक्ष के नेता व वरिष्ठ माकपा नेता डॉ सूर्यकांत मिश्र ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया है कि मुख्यमंत्री खुद बैटिंग, बॉलिंग तथा अंपायरिंग कर रही हैं. डॉ मिश्र ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं. गौरतलब है कि सोमवार को विपक्ष के नेता से प्राथमिक […]

कोलकाता: विधानसभा में विपक्ष के नेता व वरिष्ठ माकपा नेता डॉ सूर्यकांत मिश्र ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष किया है कि मुख्यमंत्री खुद बैटिंग, बॉलिंग तथा अंपायरिंग कर रही हैं. डॉ मिश्र ने विधानसभा के बाहर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए ये बातें कहीं. गौरतलब है कि सोमवार को विपक्ष के नेता से प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति के प्रशिक्षित उम्मीदवारों ने मुलाकात की तथा प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

डॉ मिश्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा नवान्न में एक साथ विभिन्न परियोजनाओं के उद्घाटन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर ये घोषणाएं की जा रही है. दूसरी ओर, डॉ मिश्र ने प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति के संबंध में कहा कि प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में धांधली हुई है. मेधा की जगह सिफारिश को महत्व दिया गया है. योग्य परीक्षार्थी वंचित हुए हैं.

डॉ. मिश्र ने लोकसभा चुनाव की होने जा रही घोषणा से महज कुछ पहले परियोजनाएं शुरू करने पर राज्य सरकार की आलोचना की और आश्चर्य प्रकट किया कि वास्तव में उनमें से कितनी लागू हो पायेंगी.

डॉ. मिश्र ने कहा कि सरकार ने 130 परियोजनाएं शुरू की हैं लेकिन संदेह जताया कि उनमें से कितनी जमीन पर उतर पायेंगी. उन्होंने दावा किया : वे स्पष्ट रुप से चुनाव पर नजर टिकाकर और लोगों को गुमराह करने के लिए यह कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जनता को जमीनी सच्चाई मालूम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >