बंगाल में फिर उभरने लगीं चिटफंड कंपनियां : मंत्री

कोलकाता: सरकार और सेबी का शिकंजा कसने के करीब एक साल से अधिक समय के अंतराल के बाद पश्चिम बंगाल में विशेष रुप से यहां के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर से चिटफंड कंपनियां उभरने लगीं हैं. एक राज्य मंत्री ने आज यह बात कही. उपभोक्ता मामलों के मंत्री साधन पांडे ने बताया कि […]

कोलकाता: सरकार और सेबी का शिकंजा कसने के करीब एक साल से अधिक समय के अंतराल के बाद पश्चिम बंगाल में विशेष रुप से यहां के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर से चिटफंड कंपनियां उभरने लगीं हैं. एक राज्य मंत्री ने आज यह बात कही. उपभोक्ता मामलों के मंत्री साधन पांडे ने बताया कि पिछले कुछ माह में सरकार को चिटफंड कंपनियों द्वारा फिर से कारोबार शुरु करने संबंधी अनेक रपटें मिलीं हैं.

पांडे ने बताया, ‘‘हमें बंगाल के विभिन्न क्षेत्र के लोगों से इस प्रकार की शिकायतें मिली हैं. दिसंबर के अंत से इस प्रकार की शिकायतें आ रही हैं. विशेष रुप से ग्रामीण बंगाल के इलाकों से। हमने इस प्रकार की सभी शिकायतों को मुख्यमंत्री कार्यालय में भेज दिया है.’’ हाल में ही कोलकाता के चितपुर और बेलियाघाट और कुछ ग्रामीण इलाकों में चिटफंड कंपनियों ने कुछ निवेशकों को उंचा लाभ देने का लालच देकर ठगी की.

पांडे ने बताया, ‘‘हमें अभी तक कुल 125 शिकायतें मिली हैं. इसमें कुछ पुरानी और नई सभी प्रकार की कंपनियां शामिल हैं.’’ उल्लेखनीय है कि पिछले साल मार्च-अप्रैल में सारदा मामले के बाद राज्य सरकार ने चिटफंड कंपनियों के खिलाफ सख्त कदम उठाये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >