भाजयुमो की चुनावी तैयारी

सिलीगुड़ी : भाजपा की युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) की सिलीगुड़ी इकाई आगामी लोकसभा चुनाव के तहत आज स्थानीय एक होटल में सांगठनिक बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान भाजपा के सिलीगुड़ी इकाई के अध्यक्ष रतिन बोस एवं भाजयुमो के सिलीगुड़ी इकाई के अध्यक्ष बापी पाल ने चुनावी एजेंडों से कार्यकर्ताओं व सदस्यों […]

सिलीगुड़ी : भाजपा की युवा संगठन भारतीय जनता युवा मोरचा (भाजयुमो) की सिलीगुड़ी इकाई आगामी लोकसभा चुनाव के तहत आज स्थानीय एक होटल में सांगठनिक बैठक आयोजित की. बैठक के दौरान भाजपा के सिलीगुड़ी इकाई के अध्यक्ष रतिन बोस एवं भाजयुमो के सिलीगुड़ी इकाई के अध्यक्ष बापी पाल ने चुनावी एजेंडों से कार्यकर्ताओं व सदस्यों को रू-ब-रू कराया.

साथ ही विभिन्न दिशा-निर्देशों से अवगत कराया . देश के भावी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही बने इसके लिए युवाओं समेत हर उम्र के लोगों को भाजपा के साथ जोड़ने पर जोर दिया गया. बैठक के दौरान चुनाव-प्रचार की भावी रणनीति बनायी गयी. बैठक में युवा नेता सोनी शर्मा, राजिव मिश्र, तनुज शर्मा, शुभंकर चौधरी समेत भारी तादाद में कार्यकर्ता व सदस्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >