बशीरहाट से चुनाव लड़ सकते हैं अजहर

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ने की संभावना अब प्रबल दिखायी देने लगी है. आला कमान के बुलावे पर दिल्ली गये प्रदेश कांग्रेस सचिव अधीर चौधरी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है. इस बारे में […]

कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के पश्चिम बंगाल से चुनाव लड़ने की संभावना अब प्रबल दिखायी देने लगी है. आला कमान के बुलावे पर दिल्ली गये प्रदेश कांग्रेस सचिव अधीर चौधरी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची मार्च के दूसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है. इस बारे में बंगाल के प्रभारी सीपी जोशी से बातचीत हुई है. हमने 17 लोगों के नाम की सूची सौंपी है. बाकी के लिए सात दिन का समय मांगा है.

वैसे लोकसभा चुनाव में पार्टी किसे टिकट देगी, यह आला कमान तय करेगा. पर इसमें अजहरउद्दीन का नाम शामिल होने की संभावना है. पार्टी उन्हें उत्तर 24 परगना के बशीरहाट से चुनाव में उतार सकती है. गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान के राज्य लोकसभा चुनाव लड़ने की खबरें काफी दिनों से सामने आ रही हैं. अधीर चौधरी व अजहरउद्दीन के बीच काफी अच्छे संबंध हैं. पिछले चुनाव में अजहर ने अधीर चौधरी के आवेदन पर मुर्शिदाबाद जिले में दो सभा में हिस्सा लिया था.

स्वयं अजहर ने भी बंगाल से चुनाव लड़ने की इच्छा जतायी थी. उनका कहना है कि बंगाल से उनका भावनात्मक संबंध हैं. अपने टेस्ट कैरियर की शुरुआत उन्होंने इडेन गार्डेन से की थी और यह मैदान हमेशा उनके लिए बेहद लक्की साबित हुआ है. देश के अन्य राज्यों की तरह कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पश्चिम बंगाल में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

श्री चौधरी ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बंगाल में दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा राहुल गांधी यहां भी अपनी एक चुनावी चौपाल लगायेंगे. राहुल गांधी की सभा कहां होगी, इसका चयन राज्य नेतृत्व के साथ विचार विमर्श के बाद ही तय किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >