चुनाव प्रचार के लिए बढ़ी राशि का ममता बनर्जी ने किया विरोध

कोलकाता : केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सांसदों द्वारा खर्च की गयी राशि में वृद्धि करने का फैसला किया है. केंद्र सरकार के इस फैसले का बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से यहां भ्रष्टाचार बढ़ेगा और चुनाव प्रचार के लिए […]

कोलकाता : केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए सांसदों द्वारा खर्च की गयी राशि में वृद्धि करने का फैसला किया है. केंद्र सरकार के इस फैसले का बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से यहां भ्रष्टाचार बढ़ेगा और चुनाव प्रचार के लिए भी काला धन का उपयोग किया जायेगा. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव के लिए खर्च की जानेवाली न्यूनतम राशि 54 लाख रुपये तय की है, जबकि अधिकतम राशि 70 लाख रुपये तय किया गया है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से वह काफी आश्चर्यचकित व अचंभित हैं कि किस प्रकार केंद्र से सत्ता खोनेवाली सरकार इस प्रकार के महत्वपूर्ण फैसले कर रही है. चुनाव में खर्च किये जानेवाली राशि में राज्यों को भी विशेष अनुदान मिलना चाहिए, ताकि राज्य सरकार भी वहां होनेवाले विभिन्न चुनाव के खर्च का वहन कर सके.

राज्य सरकार की ओर से काफी लंबे समय से इसकी मांग की जा रही है, लेकिन केंद्र सरकार ने इस मांग को पूरा करने की बजाय चुनाव के खर्च को ही बढ़ा दिया है. इससे देश में महंगाई और भी बढ़ेगी. केंद्र सरकार के इस फैसले से गरीब राजनीतिक पार्टियों को काफी नुकसान होगा. वह लोग चुनाव पर सही प्रकार से खर्च नहीं कर पायेंगे, इससे उनका चुनाव प्रचार प्रभावित होगा. बड़ी पार्टियां अब चुनाव में खुले हाथ से खर्च कर पायेंगी और इस फैसले से निश्चित रूप से यहां अधिक से अधिक भ्रष्टाचार बढ़ेगा और साथ की चुनाव प्रचार के लिए काला धन का प्रयोग भी जम कर होगा.

* सीएम का विशेष निर्देश

माध्यमिक परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियों का वाहन पलट जाने से चालक की मौत हो गयी और कम से कम सात विद्यार्थी घायल हो गये. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नए राज्य सचिवालय में आज संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने तुरंत ही जिला प्रशासन और पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को निर्देश दिया कि जख्मी छात्रों की परीक्षा के प्रबंध स्थानीय अस्पताल में कराये जाएं जहां वे भरती हैं. उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से कहा गया है कि गंभीर रूप से जख्मी एक छात्र के लिए विशेष प्रबंध किए जाएं जो ठीक होने के बाद परीक्षा देगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >