हावड़ा : चलती बस में शिक्षिका से छेड़खानी के आरोप में बस कंडक्टर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उनके नाम प्रदीप मंडल व शिवशंकर दास हैं. घटना गुरुवार शाम 57/ए रूट की बस में घटी. पीडि़ता ने बेंटरा थाने में दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. शुक्रवार को दोनों को हावड़ा अदालत में पेश किया गया. पीडि़ता लिलुआ स्थित एक अंगरेजी माध्यम स्कूल की शिक्षिका है. जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम वह स्कूल से घर जा रही थी. सलकिया मोड़ पर वह कोना जाने के लिए बस पर सवार हुई.
आरोप के अनुसार, बामनगाछी ब्रिज के पास बस कंडक्टर व उसी बस में दूसरे बस का एक चालक शिक्षिका पर फब्तियां कसने लगा. शिक्षिका के विरोध करने पर दोनों ने अश्लील हरकतें शुरू कर दीं. कोना के पास पीडि़ता बस से उतर गयी. उसने बेंटरा थाने में शिकायत दर्ज करायी. बस टिकट के आधार पर बस को चिन्हित किया गया. इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया.
