मंत्री का शिलान्यास करना चुनावी हथकंडा : अशोक भट्टाचार्य

वामपंथी पार्षद तीन मार्च को निगम में करेंगे 24 घंटे का घेराव सिलीगुड़ी : मंत्री गौतम देव इन दिनों चुनावी लोकलुभावन शिलान्यास कर रहे हैं. जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास मंत्री आज कर रहे हैं, इसका खाका वाम जमाने में ही तैयार हो चुका था. यह कहना है पूर्व नगर विकास मंत्री व वाममोरचा के […]

वामपंथी पार्षद तीन मार्च को निगम में करेंगे 24 घंटे का घेराव

सिलीगुड़ी : मंत्री गौतम देव इन दिनों चुनावी लोकलुभावन शिलान्यास कर रहे हैं. जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास मंत्री आज कर रहे हैं, इसका खाका वाम जमाने में ही तैयार हो चुका था. यह कहना है पूर्व नगर विकास मंत्री व वाममोरचा के दार्जिलिंग जिला के संयोजक अशोक भट्टाचार्य का.

गुरूवार को सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने मंत्री के शिलान्यास महज चुनावी हथकंडा है. इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि अब-तक इन परियोजनाओं का क्रियांवयन पूरा हो जाना चाहिए था. सरकार क्या तीन साल तक सोयी हुई थी. उन्होंने तृणमूल सरकार के साथ ही सिलीगुड़ी नगर निगम के कांग्रेस की अल्पमत बोर्ड की भी जमकर खिंचाई की. श्री भट्टाचार्य ने कहा कि निगम क्षेत्र में ठप्प हो चुके विकास कार्य एवं दुर्नीतियों के खिलाफ आगामी तीन मार्च को वामपंथी पार्षदों ने निगम को 24 घंटे तक घेरने का निर्णय लिया है. वहीं पंचायतों पर तृणमूल की जबरन दखल, अनेकों भ्रष्टाचार व अवैध कार्यो के खिलाफ सिलीगुड़ी महकमा परिषद में भी धरना-प्रदर्शन करने की बात कही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >