दो फिल्म सिटी के लिए इओआइ आमंत्रित

दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर व जलपाईगुड़ी के डाबग्राम में बनेगी फिल्म सिटी कोलकाता : राज्य के दो जिलों में फिल्म सिटी की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर व जलपाईगुड़ी के डाबग्राम में पीपीपी मॉडल के तहत फिल्म […]

दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर व जलपाईगुड़ी के डाबग्राम में बनेगी फिल्म सिटी

कोलकाता : राज्य के दो जिलों में फिल्म सिटी की स्थापना के लिए राज्य सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दक्षिण 24 परगना जिले के बारुईपुर व जलपाईगुड़ी के डाबग्राम में पीपीपी मॉडल के तहत फिल्म सिटी बनाने की घोषणा की थी. अब इन दोनों फिल्म सिटी के निर्माण के लिए राज्य सरकार ने कंपनियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआइ) की मांग की है. बताया जाता है कि इस योजना को राज्य के सूचना व संस्कृति विभाग की ओर से क्रियान्वित किया जायेगा.

हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी की भांति ही यह फिल्म सिटी बनाया जायेगा. यहां स्टेट-ऑफ-द-आर्ट मोशन पिर के अनुसार आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जायेगा. इन दो फिल्म सिटी में एक फिल्म स्टूडियो कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जायेगा, जहां कम से कम चार साउंड स्टेज, स्टूडियो, फिल्म प्रोसेसिंग, इक्यूपमेंट सेंटर, थियेटर, फिल्म ऑफिस, कंप्यूटर इमेजनरी सुविधाएं, एडिटिंग सूट के साथ ही आवश्यक वाणिज्यिक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी. साथ ही राज्य सरकार ने यहां उभरते कलाकारों के लिए फिल्म स्कूल व इंस्टीट्यूट ऑफ ऑर्ट एंड क्राफ्ट की भी स्थापना करेगी.

पर्यटन के रूप में होगा विकास

फिल्म सिटी को राज्य सरकार ने पर्यटन केंद्र के रूप में भी विकसित करने की योजना बनायी है. यहां फिल्म स्टूडियो के साथ ही म्यूजियम व क्लब भी बनाये जायेंगे और विभिन्न उत्सवों पर यहां विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. फिल्म सिटी को राज्य सरकार यहां का प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेगी.

कहां बनेगी फिल्म सिटी

पहली फिल्म सिटी दक्षिण 24 पगरना जिले में बारुईपुर नगरपालिका के अंतर्गत बारुईपुर-आमतला रोड पर करीब 51.87 एकड़ जमीन पर बनाया जायेगा, जबकि दूसरा फिल्म सिटी उत्तर बंगाल में जलपाईगुड़ी जिले के डाबग्राम में करीब 84.81 एकड़ जमीन पर बनेगी. यह स्थान सिलीगुड़ी शहर से मात्र 15 किमी की दूरी पर है. यह फिल्म सिटी नौका घाट रोड पर बनायी जायेगी, जो बागडोगरा एयरपोर्ट को जोड़ता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >