कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. ऐसे में वहां पर जमीनी व राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के लिए तृणमूल ने अन्ना हजारे के सहारे अपनी नैया पार कराने में जुटी है. अन्ना ने पहले ही तृणमूल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने की घोषणा की है.
अब 12 मार्च को नयी दिल्ली के रामलीला मैदान में तृणमूल की ओर से सभा आयोजित होगी, जहां अन्ना हजारे व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक साथ मंच पर उपस्थित रहेंगे. जनता को संबोधित भी करेंगे. तृणमूल के लिए चुनाव प्रचार का अभियान अन्ना हजारे इस मंच से ही शुरू करेंगे और उसके बाद पार्टी के प्रचार के लिए बंगाल के साथ-साथ अन्य राज्यों का भी दौरा करेंगे.
