कोलकाता : आलाकमान के निर्देश पर केंद्रीय रेल राज्य मंत्री व प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी अचानक नयी दिल्ली रवाना हो गये. सूत्रों के अनुसार इस मुद्दे को लेकर आला नेता सोनिया गांधी और अधीर के बीच बैठक होने की बात है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन के आसार पर भी चर्चा होगी.
गौरतलब है कि नयी दिल्ली जाने से पहले अधीर रंजन चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान गंठबंधन को लेकर अपनी राय जाहिर की थी. उन्होंने लोकसभा चुनाव पूर्व कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच किसी भी प्रकार के गठबंधन की संभावना के बारे में खुद को अनभिज्ञ बताते हुए कहा था कि इस बारे में निर्णय दिल्ली में पार्टी आलाकमान द्वारा किया जायेगा. उनके पास ऐसे किसी गंठबंधन की सूचना नहीं है.
पार्टी आलाकमान द्वारा राज्य में अपनी संभावना मजबूत बनाने के लिए तृणमूल से गठबंधन के कदम पर विचार करने के प्रश्न पर उन्होंने कहा, आलाकमान क्या निर्णय करेंगे, यह उन पर निर्भर करता है लेकिन उन्हें यकीन है कि ऐसा कोई गठबंधन नहीं होगा.
