फेसबुक व ट्विटर पर सोमेन ने खोला खाता, कहा तीसरा मोरचा संभव नहीं

कोलकाता: लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तीसरे मोरचा का आह्वान की आलोचना करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोमेन मित्र ने कहा कि फेडरल फ्रंट संभव नहीं है. तृणमूल सुप्रीमो ने तीसरे मोरचा का आह्वान तो किया है, लेकिन अब तक बुनियादी तौर पर इसमें शामिल होने के लिए कोई […]

कोलकाता: लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तीसरे मोरचा का आह्वान की आलोचना करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सोमेन मित्र ने कहा कि फेडरल फ्रंट संभव नहीं है.

तृणमूल सुप्रीमो ने तीसरे मोरचा का आह्वान तो किया है, लेकिन अब तक बुनियादी तौर पर इसमें शामिल होने के लिए कोई नेता व राजनीतिक नेतृत्व सामने नहीं आया है. इसकी वजह है कि किसी को तृणमूल पर भरोसा नहीं है. यह मायने नहीं रखता है कि तृणमूल को कितनी सीटें मिलेंगी, महत्वपूर्ण बात यह है कि कितनी पार्टियां उसे समर्थन कर रही है? लोकसभा चुनाव में युवा मतदाताओं को लुभाने के इरादे से मंगलवार को फेसबुक और ट्विटर पर खाता खोलने के दौरान सोमेन मित्र ने ये बातें कहीं.

उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ कार्य करने का तरीका भी बदल रहा है. काफी व्यस्त लाइफस्टाइल होने के कारण युवा वर्गो को न्यूज चैनल व समाचार पत्र पढ़ने का मौका भी नहीं मिल पाता. अपने नेताओं को लेकर कई प्रश्न होते हैं, जिसका उत्तर उन्हें नहीं मिल पाता. फेसबुक और ट्विटर के जरिए वे सीधे उनसे प्रश्न कर सकते हैं और जिनका उत्तर उन्हें तुरंत मिल जायेगा.

ममता-अन्ना दोनों अकेले
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का समर्थन करने व उनके पक्ष में प्रचार करने की घोषणा के संबंध में सोमेन मित्र ने कहा कि यह राजनीतिक दृष्टिकोण से अहम नहीं है. दोनों अकेले हैं और उनके साथ का कारण भी यही है.

कांग्रेस व भाजपा प्रमुख फैक्टर
कांग्रेसी नेता ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान वह संगठन और नेतृत्व को प्रमुखता देंगे. उन्होंने यह भी स्पष्ट कर दिया कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा ही प्रमुख फैक्टर रहेंगे. रही तीसरे मोरचे की बात, तो यह कितना सफल हो पायेगा, यह तो आनेवाला वक्त ही बतायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >