कोलकाता: महानगर व आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए कोलकाता पुलिस के अधीनस्थ चार नये थानों का उदघाटन मंगलवार को किया गया. कोलकाता पुलिस आयुक्त सुरजीत कर पुरकायस्थ के अलावा राज्य के कई मंत्रियों ने विभिन्न थानों का उदघाटन किया.
सरसुना, पंचाशायर, आनंदपुर व नेताजी नगर नामक चार नये थानों के उद्घाटन अवसर पर सीपी ने कहा कि महानगरवासी को और बेहतर सुरक्षा व सुविधा प्रदान करने के लिए इन थानों का उदघाटन किया गया है.
प्रत्येक थाने में दो इंस्पेक्टर, आठ सब इंस्पेक्टर, आठ असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर व 50 कांस्टेबल की ड्यूटी रहेगी. जल्द ही कोलकाता पुलिस में कुछ और थानें जुड़ेगे. गौरतलब है कि ठाकुरपुकुर थाने को तोड़ कर सरसुना, पूर्व यादवपुर थाना को तोड़ कर पंचाशायर, तिलजला थाना को तोड़ कर आनंदपुर व पाटुली थाना को तोड़ कर नेताजी नगर थाना का गठन किया गया. इन चार नये थानों के जुड़ने से यह संख्या 69 हो गयी.
