कोलकाता: चलती बस में छात्रा से छेड़खानी

कोलकाता: चलती बस में सफर के दौरान 20 वर्षीया इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ छेड़खानी की गयी. आरोप है कि विरोध करने के बावजूद वह नहीं मान रहा था और दुस्साहस के साथ यह हरकत सरेआम कर रहा था. सबसे पहले बस में लड़की ने यात्रियों से मदद मांगी, लेकिन किसी भी यात्री से मदद […]

कोलकाता: चलती बस में सफर के दौरान 20 वर्षीया इंजीनियरिंग की छात्रा के साथ छेड़खानी की गयी. आरोप है कि विरोध करने के बावजूद वह नहीं मान रहा था और दुस्साहस के साथ यह हरकत सरेआम कर रहा था. सबसे पहले बस में लड़की ने यात्रियों से मदद मांगी, लेकिन किसी भी यात्री से मदद के लिए आगे नहीं आने के बाद पीड़ित छात्रा ने कोलकाता पुलिस की महिला हेल्पलाइन 1090 नंबर में फोन कर मदद मांगी.

इसके बाद पुलिस पीड़ित छात्रा की मदद के लिए पहुंची और बदमाश को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी का नाम लालचंद अग्रवाल (43) है. वह उत्तरपाड़ा इलाके के शिवतल्ला स्ट्रीट का रहनेवाला है और शेयर ब्रोकर है.

क्या था मामला
पुलिस सूत्रों के मुताबिक डनलप के निकट बनहुगली इलाके में रहनेवाली बीटेक की एक छात्रा हेदुआ इलाके से क्लास खत्म कर घर लौटने के लिए एक मिनी बस में चढ़ी थी. पीड़ित छात्रा ने बताया कि उसी बस में वह व्यक्ति पहले से सवार था. बस में ज्यादा लोग नहीं थे. पीड़िता ने बताया कि कुछ देर के बाद व्यक्ति उसके साथ छेड़खानी करने लगा. उसके शरीर के कई हिस्सों में हाथ लगाने की कोशिश करने लगा. शुरुआत में इस पर ध्यान नहीं देने के बाद व्यक्ति उसे लगातार छेड़ने लगा. मना करने के बावजूद वह उसे छेड़ने लगा. बस में कई लोगों से मदद मांगने के बावजूद कोई भी सामने नहीं आया. इसी बीच एक व्यक्ति से उसे कोलकाता पुलिस की महिला हेल्पलाइन 1090 नंबर का पता चला.

पुलिस ने बस को रोक बदमाश को दबोचा
हेल्पलाइन में फोन कर उसने सारी घटना बतायी और बस का लोकेशन बताया, जिसके बाद कोलकाता पुलिस के कंट्रोल रूम से काशीपुर थाने को इसकी सूचना दी गयी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम सिंथी इलाके के पास मिनी बस को रोक कर उसमें से बदमाश को बाहर निकाला और पीड़िता की शिनाख्त के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को मंगलवार को सियालदह कोर्ट में पेश किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >