परिवहन मंत्री ने किया नये जहाज का उदघाटन

कोलकाता: भारत व बांग्लादेश के बीच रिश्तों को और बेहतर करने के लिए राज्य सरकार ने दोनों देशों के बीच क्रूज सेवा शुरू करने की योजना बनायी है. इस संबंध में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के माध्यम से बांग्लादेश सरकार से भी संपर्क साधा है. यह जानकारी सोमवार को राज्य के परिवहन मंत्री मदन […]

कोलकाता: भारत व बांग्लादेश के बीच रिश्तों को और बेहतर करने के लिए राज्य सरकार ने दोनों देशों के बीच क्रूज सेवा शुरू करने की योजना बनायी है. इस संबंध में राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के माध्यम से बांग्लादेश सरकार से भी संपर्क साधा है. यह जानकारी सोमवार को राज्य के परिवहन मंत्री मदन मित्र ने मिलेनियम पार्क में पास आयोजित एक कार्यक्रम में दी.

उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकार इस सेवा को शुरू कर पाती है, तो इससे दोनों देशों के लोगों को काफी फायदा होगा. हालांकि उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया. सोमवार को पश्चिम बंगाल भूतल परिवहन निगम व हेरिटेज रिवर क्रूज के साथ समझौता किया और कंपनी का नया एमवी राजमहल वेसेल लांच किया. यह क्रूज कंपनी अब कोलकाता से फरक्कता होते हुए पटना तक क्रूज सेवा शुरू करेगी. भविष्य में इस क्रूज सेवा को वाराणसी तक बढ़ाया जायेगा. उन्होंने बताया कि दुर्गापूजा के समय इस क्रूज पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जायेगा. इस क्रूज में लगभग 56 लोगों के रहने की सुविधा है और इस वेसेल में अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ 28 रूम हैं. यह सेवा घरेलू के साथ विदेशी पर्यटकों के लिए भी काफी लाभकारी सिद्ध होगी.

उन्होंने बताया कि इसके साथ ही राज्य सरकार ने सबसे अनुभवी लग्जरी रिवर क्रूज सेवा प्रदान करनेवाली कंपनी असम बंगाल नेविगेशन के साथ भी करार किया है. कोलकाता से पटना के बीच यह क्रूज विभिन्न पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगा. कोलकाता से पटना के बीच यह क्रूज बंगाल में बैरकपुर, चंदननगर, कालना, नवद्वीप, मायापुर, पलासी, मुर्शिदाबाद, फरक्का व बिहार में भागलपुर, मुंगेर होते हुए पटना पहुंचेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >