कोलकाता : शहर में ऑटो चालक द्वारा यात्री पर किये गये हमले के एक अन्य मामले में आज किराए को लेकर हुये विवाद के बाद एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गयी.पुलिस सूत्रों के अनुसार जादवपुर में उतरने के बाद सामान्य दर की बजाय अधिक किराया मांगे जाने का विरोध किये जाने पर 35 वर्षीय अमोल मजुमदार पर हमला किया गया. पुलिस शिकायत के बाद, ऑटो का पता लगा लिया गया और चालक को गिरफ्तार कर लिया गया.
26 जनवरी को 27 वर्षीय महिला पर एक ऑटो चालक ने न्यू अलीपुर में खुल्ले पैसे को लेकर हुये विवाद के बाद हमला कर दिया था. इसी तरह की एक घटना 16 जनवरी को भी हुयी थी जब पार्क सर्कस में एक ऑटो चालक ने एक महिला पर हमला कर दिया था.
