फुल टाइम लॉ एंड मैनेजमेंट कोर्स शुरू करेगा जेयू

कोलकाता: यादवपुर विश्वविद्यालय में फुलटाइम लॉ एंड मैनेजमेंट के रूप में एक नया पाठ्यक्रम शुरू किया जायेगा. यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति अभिजीत चक्रवर्ती ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दी. अभी तक विश्वविद्यालय अनिवार्य रूप से प्रौद्योगिकी और सामान्य डिग्री प्रदान करता रहा है, पर अब लॉ एंड मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश कर […]

कोलकाता: यादवपुर विश्वविद्यालय में फुलटाइम लॉ एंड मैनेजमेंट के रूप में एक नया पाठ्यक्रम शुरू किया जायेगा. यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति अभिजीत चक्रवर्ती ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में दी.

अभी तक विश्वविद्यालय अनिवार्य रूप से प्रौद्योगिकी और सामान्य डिग्री प्रदान करता रहा है, पर अब लॉ एंड मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश कर रहा है. नया पाठ्यक्रम छात्रों को विकास के प्रति जागरूक करेगा. कुलपति ने कहा कि नये पाठ्यक्र म के माध्यम से छात्रों को कानूनी जानकारी और जागरूकता फैलाने में भी मदद मिलेगी. उन्होंने बताया कि विवि के तीसरे परिसर में अंतर-अनुशासनात्मक गतिविधियों को अभिनंदन करने के लिए अत्याधुनिक प्रयोगशालाओकी भी स्थापना होगी.

मौके पर उन्होंने कहा कि सामाजिक कमियों को दूर करने के लिए छात्रों को आगे बढ़ना चाहिए. लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए लोगों को उसके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना भी जरूरी है.

युवा पीढ़ी हमारे राष्ट्र के भविष्य हैं. यह जरूरी है कि युवा कानूनी रूप से साक्षर हों, क्योंकि युवा वर्ग ही कानूनी साक्षरता को घर-घर तक पहुंचा सकेगा. इसलिए विवि ने अगले शिक्षा सत्र से ही कानूनी साक्षरता को पाठ्यक्र म में शामिल करने की योजना की है. उन्होंने कहा कि केवल प्रगतिशील कानून बनाने से समाज नहीं बदलेगा, इसके लिए जानकार होना और बदलना जरूरी है. सामाजिक जागरूकता से ही अपराधों को रोका जा सकता है. उन्होंने कहा कि कानूनी साक्षरता का ज्ञान प्राप्त करने के साथ-साथ वे अपनी सभ्यता और अपनी संस्कृति को न भूलें. छात्र जीवन में कानून-सम्मत आचरण करे, मेहनत करें और स्वयं को भी बदलें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >