कलह से तंग बेटे ने सिर फोड़ शराबी पिता का किया कत्ल
कोलकाता. शराब के नशे में घर में रोजाना कलह किये जाने से तंग आकर बेटे ने पिता की पत्थर से सिर फोड़ कर हत्या कर दी. घटना सव्रे पार्क इलाके के कैनल साउथ रोड में मंगलवार देर रात घटी. मृतक का नाम शंभु दास (45) है. उसके कत्ल के आरोप में सव्रे पार्क थाने की पुलिस ने उसके बेटे श्वपन दास (25) को गिरफ्तार कर लिया है. शंभु के छोटे भाई गोपाल दास की शिकायत पर उसे गिरफ्तार किया गया. प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि शंभु शराब के नशे का आदी है. अक्सर घर में शराब पीकर वह अपनी पत्नी के साथ विवाद व मारपीट करता था. मंगलवार को भी उसने शराब के नशे में विवाद कर घर से बाहर निकला था. शाम को फिर से आकर वह घर में झमेला करने लगा. उस समय घर में कोई मौजूद नहीं होने के कारण गुस्से में आकर श्वपन ने एक भारी पत्थर से पिता का सिर फोड़ दिया. घटना के बाद मां जब छोटे बेटे के साथ घर पहुंची तो पति को मृत पाया, जिसके बाद इसकी खबर पुलिस को दी गयी.
इसके बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को पिता की गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. घरवालों ने पुलिस को बताया कि किसी अन्य महिला से शंभु का अवैध संबंध था. जिसके कारण ही वह शराब के नशे में घर में आकर झमेला करता था. इस घटना की जानकारी के बाद से
सड़क पर पीट-पीट कर भाई को मार डाला
कोलकाता: मटियाबुर्ज इलाके के लीचू बागान बस्ती में एक भाई पर अपने दूसरे भाई को पीट-पीटकर उसका कत्ल करने का आरोप लगा है. मृतक भाई का नाम अब्दुल हसन है. घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी भाई मोहम्मद हलीम व उसके परिवार के दो अन्य सदस्य इशरत जहां व नुसरत जहां को गिरफ्तार कर लिया. तीनों के खिलाफ मृतक की पत्नी रिजवाना खातून ने शिकायत दर्ज करायी थी. शिकायत में मेटियाबुर्ज थाने के पुलिस अधिकारियों को मृतक की पत्नी रिजवाना ने बताया कि अरसे से दो भाईयों में पारिवारिक विवाद चलता आ रहा था. मंगलवार देर रात दोनों में विवाद इतना गहरा हो गया कि गुस्से में आकर मोहम्मद हलीम ने अब्दुल हसन को सड़क पर लाकर पीट-पीटकर उसका कत्ल कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी भाई व उसके साथ को गिरफ्तार कर लिया है.
बेटे की मौत का बदला लेने को मारी गोली
कोलकाता: गार्डेनरीच इलाके के बांग्ला बस्ती में मंगलवार रात गोली मार कर मोहम्मद अजहरुद्दीन (19) की हत्या के मामले में पुलिस ने मोहम्मद सैयद अली उर्फ शाहीद उर्फ परवेज (45) को गिरफ्तार किया है. वह उसी इलाके का रहनेवाला है, जबकि इस घटना का दूसरा आरोपी मोहम्मद शौकत अली उर्फ पप्पू (32) फरार है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. इस घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है. मृतक मोहम्मद अजहरुद्दीन इलाके के आर्य परिषद स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र था. घटना के समय वह अपने दो साथी मोहम्मद जाहिद हुसैन और जहीर अब्बास व कुछ साथियों के साथ चाय पीकर घर लौट रहा था. तभी अचानक एक गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गयी.
हत्या की वजह : घटना की प्राथमिक जांच में पुलिस को पता चला कि वर्ष 2013 के 23 मई को विधाननगर फ्लाइओवर ब्रिज के पास एक सड़क दुर्घटना में शौकत अली के बेटे मोहम्मद तनवीर (19) की मौत हो गयी थी. लेकिन शौकत के घर वाले उसके रिश्तेदार मोहम्मद खालिद कुरैशी के बेटे मोहम्मद अजहरूद्दीन को इसके पीछे का जिम्मेदार मान रहे थे. इसके कारण उस घटना के डेढ़ महीने के बाद उसके मौत मामला दायर हुआ था. इसके बाद से शौकत अली व खालिद कुरैशी के परिवार के बीच विवाद चल रहा था.
गार्डेनरीच इलाके में कब घटी थी घटना : पुलिस के मुताबिक गार्डेनरीच इलाके में पीड़ित मोहम्मद अजहरूद्दीन अपने दो साथी मोहम्मद जाहिद हुसैन और जहीर अब्बास के अलावा कुछ अन्य साथियों के साथ चाय पीकर घर लौट रहा था. उसके सभी दोस्त बंगला बस्ती में एक संकरी गली के पास उसे लाकर छोड़ दिये और अपने घर के लिए चले गये. तभी अचानक एक गोली की आवाज आयी, जिसे सुनकर आसपास के लोग घर से बाहर निकले को मोहम्मद अजहरूद्दीन का शव लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा देखा.
क्या कहती है पुलिस
मामले पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) पल्लव कांति घोष ने बताया कि अजहरूद्दीन को काफी नजदीक से सिर पर गोली मारने के कारण घटनास्थल पर ही उसने दम तोड़ दिया. घटना के बाद उसके परिवार के तरफ से शौकत अली व मोहम्मद सइयद के खिलाफ गोली मारने की शिकायत गार्डेनरीच थाने में दर्ज करायी गयी है. लेकिन वारदात स्थल में गोली चलते हुए किसी ने नहीं देखा, लिहाजा पुलिस इस मामले में दोनों आरोपियों के भूमिका की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है.
