बीरभूम सामूहिक बलात्कार:एनसीडब्ल्यू पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई से संतुष्ट

सूरी : राष्ट्रीय महिला आयोग ने बीरभूम जिले में एक पंचायत के आदेश पर एक आदिवासी लड़की से सामूहिक बलात्कार होने के बाद की गई पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई पर आज संतोष जताया.राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने यहां पीड़िता से करीब आधे घंटे तक बात करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि […]

सूरी : राष्ट्रीय महिला आयोग ने बीरभूम जिले में एक पंचायत के आदेश पर एक आदिवासी लड़की से सामूहिक बलात्कार होने के बाद की गई पुलिस और प्रशासनिक कार्रवाई पर आज संतोष जताया.राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने यहां पीड़िता से करीब आधे घंटे तक बात करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि वह पुलिस और प्रशासन के संज्ञान में इस मामले के आने के बाद उनकी ओर से की गई कार्रवाई को लेकर संतुष्ट हैं. ममता ने कहा कि वह 20 वर्षीय आदिवसी लड़की को मुआवजा देने, उसके पुनर्वास और सुरक्षा के मुद्दे को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समक्ष उठाएंगी. गौरतलब है कि सुबोलपुरगांव में 21 जनवरी को इस लड़की का सामूहिक बलात्कार हुआ था.

ममता ने बताया कि पीड़िता ने उससे कहा है कि उसे एक नौकरी चाहिए. उन्होंने कहा कि पीड़िता को मुआवजा मिलना चाहिए लेकिन अभी तक इसकी घोषणा नहीं हुई है. इससे पहले उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कार्य नहीं किए जाने को लेकर राज्य सरकार की आलोचना की. आयोग की अध्यक्ष ने कोलकाता में संवाददाताओं से कहा कि महिला होने के नाते ममता बनर्जी से महिलाओं की सुरक्षा के बारे में और अधिक सतर्क रहने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध के परिप्रेक्ष्य में राज्य सरकार ने अक्सर राष्ट्रीय महिला आयोग की सिफारिशों को ‘नजरअंदाज’ किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >