घर से मुर्गी का 70 किलो सड़ा मांस बरामद

सोदपुर के एचबी टाउन इलाके में एक बंद घर से 10 दिनों से काफी दुर्गंध आ रही थी.

बैरकपुर. उत्तर 24 परगना के घोला थाना अंतर्गत सोदपुर के एचबी टाउन इलाके में एक बंद घर से 10 दिनों से काफी दुर्गंध आ रही थी. खबर मिलने के बाद मंगलवार को पुलिस वहां पहुंची. घर से 70 किलो मुर्गी का सड़ा हुआ मांस बरामद किया गया. इस मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, आसपास के लोग 10 दिनों से दुर्गंध से परेशान थे. बार-बार कहने पर उन्हें घर में जाने नहीं दिया जा रहा था. मंगलवार को लोगों के सामूहिक हस्ताक्षर कर शिकायत की, जिसके बाद घोला थाने की पुलिस पहुंची. बंद घर की दीवार फांद कर पुलिसकर्मी अंदर गये, तो वहां मुर्गी का 70 किलो सड़ा मांस पड़ा मिला. पुलिस इसकी जांच कर रही कि आखिर इतनी मात्रा में सड़ा मांस क्यों रखा गया था? प्राथमिक अनुमान है कि उनके घर में कुत्ता व बिल्ली है, जिसे खिलाने के लिए मांस रखा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >