गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे 65.72 लाख

पके नाम पर आए पार्सल में ड्रग्स है. इन ड्रग्स की कीमत करोड़ों रुपये में है.

– लालबाजार के साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने सूरत से दो आरोपियों को किया अरेस्ट

कोलकाता. आपके नाम पर आए पार्सल में ड्रग्स है. इन ड्रग्स की कीमत करोड़ों रुपये में है. इन ड्रग्स को मंगाने के आरोप में आपको गिरफ्तार किया जायेगा. इस आशय की जानकारी देकर आनंदपुर इलाके में एक व्यक्ति को साइबर ठगों ने अपने जाल में फंसा कर उससे 65.72 लाख रुपये ठग लिये. पीड़ित आशीष कुमार गुप्ता द्वारा लालबाजार के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने सूरत से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गये आरोपियों के नाम हर्ष कुमार दिनेश भाई मेहता (23) और दूसरे आरोपी का नाम महिदादिया जिग्नेश बलवंत भाई (33) बताया गया है. दोनों को बैंकशाल कोर्ट में पेश करने पर आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >