58 किलो विस्फोटक जब्त, एक गिरफ्तार

इस मामले में अकबर विश्वास (30) नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है.

कोलकाता. राज्य पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के अधिकारियों ने मुर्शिदाबाद के सूती थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. छापेमारी गत शुक्रवार को हुई थी. इस मामले में अकबर विश्वास (30) नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर स्थानीय पुलिस को लेकर सूती स्थित एक मकान के स्टोर रूम में छापेमारी की गयी, जहां से विस्फोटक मिला. मकान के पास स्थित ई-रिक्शा से भी विस्फोटक जब्त किया गया. जब्त विस्फोटक का वजन करीब 58 किलोग्राम है, जिसका इस्तेमाल देशी बम बनाने में किया जाता है. आरोपी के खिलाफ सूती थाने में एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट के तहत शिकायत दर्ज की गयी है. उससे पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >