कोलकाता: राज्य के नये राज्य सचिवालय नवान्न भवन में पूजा की छुट्टियों के बाद कार्यवाही दिवस के पहले दिन ही यहां के आनेवाले कर्मचारियों व आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
तीन में से दो लिफ्ट खराब
साधारण लोगों के लिए आवंटित तीन लिफ्ट में से दो लिफ्ट खराब थे, जिसकी वजह से कर्मचारी व आम लोगों को विभिन्न विभागों में जाने के लिए लिफ्ट की लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ा. सिर्फ कर्मचारी ही नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री को भी लिफ्ट खराब होने से पैदा हुई समस्या का सामना करना पड़ा.
वित्त मंत्री भी फंसे
राज्य के वित्त मंत्री अमित मित्र भी लिफ्ट खराब होने की वजह से अपने कार्यालय में देरी से पहुंचे. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सुबह 11.50 बजे नवान्न पहुंची और वहां उन्होंने देखा कि नवान्न भवन में दो लिफ्ट खराब हैं और विभिन्न विभागों में जाने के लिए कर्मचारियों की लंबी लाइन है.
सीएम ने मंत्री व सचिव को किया तलब
सरकारी कर्मचारियों की लंबी लाइन देखते ही मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री सुदर्शन घोष दस्तिदार व सचिव इंदिवर पांडे को बुलाया. उनके साथ-साथ राज्य के मुख्य सचिव संजय मित्र भी वहां पहुंच गये और मुख्यमंत्री ने 40 मिनट तक स्वयं खड़े होकर कर्मचारियों के उनके विभाग में पहुंचाने की व्यवस्था की. इसके बाद 12.30 बजे के करीब मुख्यमंत्री सीढ़ियों से नवान्न भवन में दूसरे तल्ले पर पहुंची और वहां से 12.40 मिनट पर अपने कार्यालय में पहुंच गयी.
सामान ढोने के लिए बने है दो लिफ्ट
इस संबंध में राज्य के लोक निर्माण विभाग के मंत्री सुदर्शन घोष दस्तिदार ने कहा कि नवान्न भवन में दो लिफ्ट धीमी गति से चलते हैं, क्योंकि इसे सामान ढोने के लिए बनाया गया था, लेकिन इसकी गति तेज करने की कोशिश की जा रही है.
पांच लिफ्ट हैं, दो वीवीआइपी के लिये
गौरतलब है कि नवान्न भवन में कुल पांच लिफ्ट हैं, इसमें से दो लिफ्ट वीवीआइपी के लिए संरक्षित किया गया है. बाकी तीन लिफ्ट को साधारण लोगों के लिए रखा गया है, इस लिफ्ट से ही सरकारी कर्मचारी व आम लोग विभिन्न विभागों में जा सकते हैं. प्रत्येक लिफ्ट में अधिकतम सात लोग ही आ-जा सकते हैं. लेकिन मरम्मत के कारण दो लिफ्ट को बंद करके रखा गया था.
बिना लिफ्ट कार्यालय पहुंचना संभव नहीं
गौरतलब है कि नवान्न भवन 14 मंजिला इमारत है, इसलिए यहां बिना लिफ्ट के ऊपर चढ़ना संभव नहीं है. नये राज्य सचिवालय में करीब 11 विभाग स्थानांतरित किये गये हैं.
35 कर्मचारियों के लिए सिर्फ तीन लिफ्ट
जिसमें करीब 3500 कर्मचारी कार्यरत हैं. इन साढ़े तीन हजार कर्मचारियों के लिए भी मात्र तीन लिफ्ट ही आवंटित किये गये हैं, इससे ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले समय में यहां स्थिति पैदा होगी.
सीएम के लिए लिफ्ट बना सिरदर्द
लिफ्ट खराब होने के कारण कार्यालय में पहुंचने में मशक्कत व देरी से काम शुरू करने में देरी हो रही है, जो सीएम के लिए सिरदर्द बनी हुई है.
पूजा की छुट्टियों के बाद पहले दिन का नजारा
वित्त मंत्री अमित मित्र भी कार्यालय देरी से पहुंचे
कर्मचारियों व लोगों को परेशा-नियों का सामना करना पड़ा
साधारण लोगों के लिए आवंटित तीन लिफ्ट में से दो लिफ्ट ही चालू
विभागों तक जाने के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ा
मुख्यमंत्री खड़ी होकर को विभागों तक जाने के लिए व्यवस्था की
नवान्न भवन में कुल पांच लिफ्टों में से दो लिफ्ट वीवीआइपी के लिए
नये सचिवालय नवान्न भवन 14 मंजिला इमारत है
नये सचिवालय में करीब 11 विभाग स्थानांतरित किये गये हैं
