गाली दी तो मार दी गोली

– गुस्से में कांस्टेबल ने कमांडर को गोलियों से भूना – गार्डेनरीच के सीआइएसएफ बैरक में शनिवार देर रात की घटना – आरोपी कांस्टेबल को साथियों ने किया पुलिस के हवाले – शाम को रोल कॉल के समय मौजूद नहीं होने पर किया था जलील कोलकाता : अभद्र आचरण से क्षुब्ध कांस्टेबल ने गुस्से में […]

– गुस्से में कांस्टेबल ने कमांडर को गोलियों से भूना

– गार्डेनरीच के सीआइएसएफ बैरक में शनिवार देर रात की घटना

– आरोपी कांस्टेबल को साथियों ने किया पुलिस के हवाले

– शाम को रोल कॉल के समय मौजूद नहीं होने पर किया था जलील

कोलकाता : अभद्र आचरण से क्षुब्ध कांस्टेबल ने गुस्से में आकर अपने सीनियर कमांडर को तीन गोलियां दाग दी. घटना पोर्ट इलाके के गार्डेनरीच स्थित सीआइएसएफ के बैरक में शनिवार देर रात घटी. गोलियां लगने के बाद एसएसकेएम अस्पताल ले जाते समय कमांडर की मौत हो गयी. मृत कमांडर का नाम गुरुपद शीड (50) बताया गया है.

वह दक्षिण 24 परगना के पाथर प्रतिमा का रहनेवाला था. जबकि आरोपी कांस्टेबल का नाम नीलकांत बेहरा (27) है. वह ओडिशा के भद्रक का रहनेवाला है. घटना के बाद बैरक में मौजूद अन्य साथियों ने उसे पकड़ कर वेस्टपोर्ट थाने के हवाले कर दिया. आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल इंसास रिवाल्वर भी जब्त कर लिया गया.

क्या था मामला : गार्डेनरीच स्थित सीआइएसएफ के बैरक में तैनात कुछ सीआइएसएफ के कांस्टेबल ने पुलिस को बताया कि हाल ही में छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए नीलकांत गुरुपद दोनों महानगर आये थे. यहां से उन्हें चुनावी ड्यूटी के लिए दोनों को जाना था. यहां होने वाले रोल कॉल में नीलकांत अक्सर देर से शामिल होता था. शनिवार शाम को छह बजे हो रहे रोलकॉल के समय उसके पास किसी का फोन गया. जिससे बात करने वह कुछ दूर चला गया था. वह जब वापस लौटा तो रोल कॉल में काफी देर हो चुकी थी.

जिसके कारण कमांडर गुरुपद शीड ने सबके सामने उसे काफी फटकार लगायी. कमांडर ने नीलकांत के परिवार के संबंध में कुछ अभद्र अश्लील गालियां भी दी थीं.

देर रात बैरक में घुस कर मारी गोली : देर रात एक बजे के करीब जब सभी सोये हुए थे, नीलकांत अपने कमांडर गुरुपद के कक्ष में गया और उसके शरीर में तीन गोलियां दाग दी. पहली गोली सीने में, दूसरी सीने और पेट के बीच और तीसरी उसके दाहिने हाथ में लगी.

डीसी (पोर्ट विभाग) वी सोलोमन नेशा कुमार ने बताया कि कांस्टेबल का कहना है कि उसके परिवार में कुछ विवाद चल रहा था, जिसकी वह फोन पर जानकारी लेता रहता था. इस समस्या को बिना समङो कमांडर ने सबके सामने गालियां अपशब्द कहे, जिससे उसे गुस्सा गया था. कोर्ट ने नीलकांत को दो नवंबर तक जेल हिरासत में भेज दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >